Explore

Search

February 7, 2026 8:27 pm


प्रेम प्रसंग की आशंका में युवक और दुपहिया वाहन पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 30 प्रतिशत झुलसा युवक

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया उपखंड क्षेत्र के मंडोल बांध गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग की आशंका के चलते एक युवक को कुछ लोगों ने बंधी बनाकर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। घटना में युवक 30% तक बुरी तरह से झुलस गया। घटना में युवक की दुपहिया वाहन को जलाकर खाक कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया। बिजौलिया थाना अधिकारी स्वागत पांडेय के अनुसार दिलीप बंजारा उम्र 18 पुत्र प्रकाश बंजारा निवासी फतेहपुरा डाबी जिला बूंदी अपने रिश्तेदार से मिलने मंडोल बांध आया हुआ था। घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जो बाद में हिंसक वारदात में बदल गई। आरोप है की विवाद के दौरान युवक की बाइक और युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। घटना के दौरान उठते धुएं को देख वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने बिजौलिया थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर प्रत्यक्षदर्शी पुलिस ने देखा कि दुपहिया वाहन पूरी तरह से जला हुआ था। साथ ही युवक के हाथ पीठ और बाल झुलसे हुए थे। थाना पुलिस ने तत्काल प्रभाव से घायल युवक को कस्बा स्थित चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। प्रारंभिक कारणों में थाना पुलिस के द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया गया कि दुपहिया वाहन में आग कैसे लगी एवं युवक किन परिस्थितियों में झुलसा। युवक के परिजनों ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फिलहाल थाना पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर