Explore

Search

July 5, 2025 10:21 pm


अजमेर में आज भारी बारिश की चेतावनी : स्कूलों में छुट्टी, आनासागर और फॉयसागर में और पानी आया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर । मौसम विभाग कि आज बारिश की चेतावनी के बाद कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी कर दी है। सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में 12वीं तक के बच्चों की छुट्टी है। स्कूल स्टाफ कार्य यथावत रहेगा। आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी।

मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है। ठंडी हवाओं के चलते आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। वही बारिश का दौरा 12 से 13 सितंबर को भी जारी रहने के अनुमान है। 14-15 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी हो सकती है। सीजन में 938 एमएम बारिश हो चुकी है।

जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने उपखंड व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान के संबंध में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। नुकसान सूचीबद्ध करने, संपत्तियों के मरम्मत, मुआवजे व शत प्रतिशत गिरदावरी के निर्देश दिए हैं।

दो फीट निकासी, 2.5 फीट चादर

आनासागर से पानी की निकासी तेजी से हो रही है। अब इसका जलस्तर 15 फीट 3 इंच पर आ गया है। 3 गेट दो-दो फीट खुले हुए हैं। 2.3 फीट ओवरफ्लो भी चल रहा है। इसकी भराव क्षमता 13 फीट है और अधिकतम भराव क्षमता 16 फीट है। दूसरी और फॉयसागर में पानी की और आवक हुई है। अब इसकी चादर 2.5 इंच से बढ़कर 5 इंच हो गई है। इसकी दोनों पाल से पानी ओवरफ्लो हो रहा है। फॉयसागर से 19.656 एमसीएफटी पानी की निकासी पिछले 24 घंटे में हुई है। यह पानी बाड़ी नदी के जरिए आनासागर पहुंच रहा है। चौरसियावास तालाब भी 5 इंच ओवरफ्लो है। यह पानी भी आनासागर पहुंच रहा है। खानपुरा तालाब 3 फीट ओवरफ्लो है। 46 साल के बाद रामसर तालाब लबालब हो गया है। कई बांधों में दशकों बाद पानी आया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर