Explore

Search

January 16, 2026 3:59 am


3 दिन बाद जहाजपुर में रौनक, गूंजे बप्पा के जयकारे : गणपति विसर्जन शोभायात्रा निकाली, बाजार स्वैच्छिक बंद रहे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा जहाजपुर कस्बे में आज चौथे दिन भी लगातार बाजार बंद है। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य मार्गों और विवादित स्थल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश विसर्जन को लेकर भी पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
गणेश विसर्जन को लेकर आज 3 दिन बाद जहाजपुर कस्बे में सड़कों पर रौनक लौटी। सुबह से ही भगवान गणेश के जयकारे गूंज रहे हैं। गणेश विसर्जन को लेकर कस्बे में शोभायात्रा निकाली जा रही है, जो दोपहर बाद बनास नदी पहुंचेगी और यहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
नीलकंठ महादेव परिसर में गणेश महोत्सव समिति, कचहरी गणेश मंदिर परिसर में विनायक महोत्सव समिति सहित जय भोले ग्रुप द्वारा नगर में चल रहे 10 दिवसीय महोत्सव आज अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही समापन हुआ।
गणेश विसर्जन की शोभायात्रा नीलकंठ महादेव परिसर से 11 बजे शुरू हुई जो चावंडिया चौराहे होती हुई घास भेरु चौराहा, नौ चौक पहुंचेगी। शोभायात्रा में विनायक महोत्सव की प्रतिमा भी विसर्जन के लिए साथ होगी जो सदर बाजार होते हुए बस स्टैंड शाहपुरा रोड़ से बनास नदी पहुंचेगी, जहां शाम 5 बजे के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विसर्जन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। फिलहाल कस्बे में स्थिति नियंत्रण में है। आज चौथे दिन भी बाजार स्वैच्छिक बंद है और कस्बे में गणपति विसर्जन का उत्साह चरम पर है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर