Explore

Search

July 8, 2025 4:50 am


भीलवाड़ा नगर निगम बनते ही खुली भ्रष्टाचारियों कि पोल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भगत सेन ने भ्रष्टाचार के नगर निगम भीलवाडा पर लगाए गभीर आरोप, आयुक्त, रामराज मीणा और जोरावर सिंह पूर्व विधायक पर, क्या राजस्थान कि भाजपा सरकार व जिले के आला अधिकारी लेगे संज्ञान या करेंगे कार्यवाही के नाम लिपा पोती….?

आयुक्त नगर परिषद द्वारा घटना होने के तीन दिवस पश्चात क्यों दिया प्रथम सूचना दर्ज कराने का आदेश, बड़ा संसय का विषय….? किस -किस की है भूमिका, कौन- कौन है पर्दे के पिछे….?

भीलवाड़ा नगर निगम बनते ही आम जनता कि दुःख भरी कहानीयां आने लगी सामने आला अधिकारी, कार्यालय समय में नही मिलते है दफतरो में पूछने पर कहा जाता  है कि जिला कलक्टर, अति. जिला कलक्टर  महोदय के यहा मिटिंग व वीसी में व्यस्त है कब आएगे पता नही…..?

लेकिन कार्यालय में देरी से  आकर समय के बाद चुप चाप ना होने वाले कार्य मिली भगत वाले मामले निपटाए जाते हैं क्या कारण हैं…?

नगर निगम में कई पूरानी पट्टे कि प़त्रावलीयां, प्रथम पंजीयन कि पत्रावलीयां, मानचित्र स्वीकृती कि पत्रावलियां समय सीमा के बावजूद भी  लंबित पडी है लेकिन जिले के आला अधिकारी व स्वायत शासन विभाग के उच्च अधिकारी व संबधित विभाग के मंत्री है क्यो मोन…..?

ऐसा क्या अदृश्य कारण हैं कि जिले के आला अधिकारियो व संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को मय दस्तावेजात शिकायत करने के बाद भी नहीं लिया जाता किसी तरह का कोई संज्ञान…..?

भीलवाडा:- भगत सेन ने कहा कि नगर परिषद की वजह से परेशान हो गया। मैंने 2023 में दिसंबर में मैने एक फाईल लगाई सिर्फ निर्माण स्वीकृत के लिए हैं। जबकि मेरा नामांतरण कॉमर्सियल का किया  कॉमर्सियल कि जो लिज बाकि थी वो भी जमा करवा दी गई। इसके बाद निर्माण स्वीकृत लगवाई तो इन्होने कहा कि 6 साल काम नहीं किया। इसलिए इसको निरस्त माना गया है। फिर मुझे आयुक्त साहब ने कहा कि वापस एक बार फाइल लगाईये मैं आपका 7 दिन में काम करवा दूंगा। फिर उन्होने वाफस कचरे के डिब्बे में डाल दिया आए दिन कभी नोटिस दिया तो मैंने नोटिस का जवाब दिया जबकि वो हमने कॉमर्सियल करवाया हुआ था जो जगह आगे छुट्टी हुई है वो हमारी जगह थी जो हमने छोडी हुई थी तो उसके बार कभी जईएन, कभी अधिकारी आ रहा है

सोमवार के दिन बारावफात कि छुट्टी थी खुद पर्सनल गाडी लेकर आया होमगार्ड जोरावर सिंह वो आया वो भी सिविल ड्रेस में आया आके मैने कहा कि ये पीछे की गली में क्या काम है आयुक्त साहब से जो भी बातचीत है वो साथ बैठके जो भी बातचीत तुम्हारी कर लो निपटा दो मैने क्या निपटा मेरे पास किया जो उनके जो भी व्यवस्था बिठाकर उनको दे दो ताकि बार बार हम भी परेशान हो रहे हैं मैंने परेशान हो रहे हो और तो आपको क्या चाहिए जो भी व्यवस्था हो जो साइड साइड में देने के लिए पब्लिक पब्लिक आ गई तो उन्होने पैसे को फेंकके अधिकारी रामराज मीणा और जोरावर सिंह अतिक्रमण शाखा से हैं।  कितने पैसे दिये थे आप ने अभी मैने 50,000 दिये और मेरी हाथा जोड़ी में गरीब आदमी गाँव की जमीन बेचकर और मैंने यह जमीन ली। और उसके अलावा मेरा सवा करोड का लोन हैं  एक लाख छतीस हजार कि किस्त आ रही है वो किस्त में जमा नहीं करवा पा रहा हूं। दो महीने से मेरी किस्ते पेंडिंग चल रही है। मैंने उनसे हाथ जोडकर निवेदन किया लेकिन वो नहीं माने मैंने कहा कोई बात नहीं मेरी जमीन को मैं बेच दूंगा और लेकिन आप लोगों को जितना जितना सबको पैसा देना मैं हाथ जोडकर सबको पैसा दूगां पूर्व में भी उन्होने पैसे मांगे मैने कहा कि दूगा पैसे पूर्व में भी आयुक्त कोे 500000 रूपये देने हैं मैं व्यवस्था करूंगा आप 50000 हजार रूपये ले जाओ हाथ जोडकर निवेदन किया और पब्लिक आई और उन्होने पैसे फेंक दिये। अब मै कलेक्टर साहब के पास आया हूं निवेदन करने के लिए  मुझे न्याय मिले और मेरी जो निर्माण स्वीकृति है वो मुझे मिल जाए और इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ और आयुक्त, रामराज मीणा और जोरावर सिंह के खिलाफ कार्यवाही हो जिससे आप जनता परेशान नहीं हो मैं आम जनता का पूर्व जिला महामंत्री होने से लेकिन मेरे साथ हो रहा है कि मुझे मेरी निर्माण स्वीकृति के लिए दर दर भटकना पड रहा हैं। नेताओं के पास भटकना पड़े।

मैंने बात है तो विट्ठल जी ने आपत्ति लगाई। विट्ठल जी ने लेटर लिखे दिये स्पेशल विट्ठल जी ने कहा आयुक्त खर्रा साहब के पास गए खर्रा साहब ने क्लियर लिखा कि रोड 60 फीट का है हमने 68 फीट छोड रखा था उसके बाद में भी विट्ठल जी जबरदस्ती प्रेसर बना रहे हैं वो कह रहे है कि विट्ठल जी का फोन आ रहा है विट्ठल जी ने तो खुद ने लेटर लिख के दिया हैं। दो – पांच सात दिन पहले अखबारो में भी आया हैं विट्ठल जी का, विट्ठल जी के पास भी गया पर उनको भी मुझसे क्या चाहिए जो देगे जो होगा जो,

इसके बाद दूसरी और घटना के तीसरे दिन आयुक्त नगर निगम भीलवाडा द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु एक आदेश संख्या क्रमांकः- नपभी / अति०/2024-25/8106 दिनांक: 18/09/2024 को निकाला जाता है जो बडी संसयपूर्ण स्थिति दर्शाता है क्योकि 18.09.2024 को सूबह भगत सेन द्वारा आयुक्त नगर निगम व अन्य कर्मचारियों पर राशि देने व मांगने का आरोप लगाया जाता है जिसके चलते अपने आप को बचाने के लिए आयुक्त द्वारा यह आदेश निकाला जाता है आयुक्त द्वारा अपने स्तर पर सिधि अफआईआर दर्ज क्यों नहीं दर्ज कराई गई इसके पिछे भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा कितना बडा अदृश्य खेल खेलकर आम जनता को गुमराह किया जा रहा है

नगर निगम भीलवाडा में पूर्व में जारी किये गए नकली पट्टो कि शियते भी आमजन द्वारा की गई थी और नियमानुसार कई लंबित पत्रावलीयों कि शिकायत की गई थी लेकिन अपने अदृश्य लाभ के चलते व जिले के उच्च अधिकारीयो को गुमराह कर नगर निगम के अधिकारियो व कार्मिको द्वारा दूर्शित खेल खेला जा रहा है और अनावश्यक रूप से राजकोष का भारी रूप से नुकसान किया जा रहा हैं मिली सूत्रों से अपूष्ट जानकारी के अनुसार आयुक्त नगर निगम भीलवाडा द्वारा पूर्व में भी जयपुर हेरिटेज में भी कई मामलो में चर्चित रहे थे और सूत्रो कि माने तो इनके खिलाफ कार्यवाहीयां भी हुई थी लेकिन भीलवाडा जिले के आला  अधिकारियों को नगर निगम से इतना मोह है कि शिकायतो के बावजूद भी कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है सिर्फ लिखा पोती कि जाती है जिससे नगर निगम के अधिकारियों व कार्मिकों के हौसले बुलंदियों पर हैं

कार्यालय नगर निगम भीलवाडा (राज०)

क्रमांकः- नपभी / अति०/2024-25/8106 दिनांक: 18/09/2024

थानाधिकारी, भीमगंज भीलवाडा ।

विषय:- अतिक्रमण शाखा के अंतर्गत अवैध निर्माण / अतिक्रमण निरीक्षण करते समय मौके पर की गई अभद्रता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ माकानूनी कार्यवाही करने के संबंध में।

उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि दिनांक 16.09.2024 को महापौर महोदय व अधोहस्ताक्षरकर्ता के निर्देशानुसार महात्मा गांधी मेन रोड पर चल रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने हेतु संबंधित सहायक प्रभारी अतिक्रमण व होमगार्ड को निर्देशित किया गया था। उक्त के कम में संबंधित सहायक प्रभारी अतिक्रमण रामराज मीणा व होमगार्ड जोरावर सिंह द्वारा उक्त अवैध निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान अवैध निर्माणकर्ता भगत सेन एवं उनके दो पुत्र तुषार सेन व अभिषेक सेन के द्वारा नगर निगम कर्मचारियो के साथ गाली-गलौच, बदतमीजी, धक्कामुक्की की तथा उनके उपर काफी देर तक बुलाकर उनको घेर लिया, किन्तु उनके साथियो को वो नाम से नहीं जानते। इन लोगों ने उक्त मौके पर दोबारा नही आने की धमकी दी गई, तथा भगत सेन एवं उनके पुत्रो ने उक्त दोनो कार्मिको को बार-बार गालियां निकालकर जातिसूचक शब्दो से भी अपमानित किया। इस दौरान उन लोगो ने नगर निगम के अन्य उच्चाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्रद भाषा का प्रयोग करते हुए गालिया निकाली। अगर आस पास के लोग रामराज मीणा व जोरावर सिंह को नही छुडवाते तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। उक्त आशय की सूचना दुरभाष एवं लिखित में अधोहस्ताक्षरकर्ता को प्राप्त हुई हैं।

इस प्रकार इन्होने राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए नगर निगम के कार्मिको को शारिरिक व मानसिक रूप से परेशान किया हैं।

अतः संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की उपयुक्त धाराओं मे प्रथम सूचना रिपोर्ट जरिए रामराज मीणा, कनिष्ठ अभियता एवं जोरावर सिंह, होमगार्ड द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने का श्रम करावे।

                                                                                                             आयुक्त

                                                                                                              एसडी

                                                                                                 नगर निगम, भीलवाडा

                                                                                                  दिनांक: 18/09/2024

क्रमांकः-नपभी / अति०/2024-25/8107-

प्रतिलिपी

  1. जिला कलक्टर महोदय, भीलवाडा ।

  2. निजी सहायक महापौर / आयुक्त, निगम कार्यालय हाजा।

  3. रामराज मीणा, कनिष्ठ अभियंता एवं जोरावर सिंह, होमगार्ड को भेजकर लेख है कि संबंधित थाने में उपस्थित होकर प्राथमिकी दर्ज करावे।

https://youtu.be/bzCcqZzO1nA

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर