Explore

Search

July 17, 2025 5:16 am


पुलिस के वाहन पर चढ़ी महिला :10 मिनट हंगामे के बाद थाने लाए, कैदियों को अस्पताल लेकर पहुंची थी बस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। जिला अस्पताल में जेल से कैदियों को लेकर आई पुलिस बस पर एक दिमागी रूप से कमजोर महिला चढ़ कर हंगामा करती रही। करीब 10 मिनट तक महिला बस पर चढ़कर चिल्लाती रही। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने खींचकर महिला को उतारा और पुलिस चौकी लेकर गई। उसके बाद महिला से पूछताछ करने की कोशिश की गई। लेकिन महिला ने कुछ अधिक नहीं बताया।
जिला अस्पताल में पुलिस बस से सेंट्रल जेल के कैदियों को लाया गया था। अस्पताल परिसर में बस खड़ी थी। तब अचानक एक महिला बस के आगे के हिस्से को पकड़कर चढ़ गई। बस में ड्राइवर भी बैठा था। महिला काफी देर तक चिल्लाती रही। कभी बालों को बिखेरती। कभी जोर-जोर से चिल्लाने लगती। बीच-बीच में खुद के हाथों पर मुंह से काटने का प्रयास करती। अस्पताल परिसर में भीड़ जुट गई।

महिला पुलिसकर्मियों ने आकर उतारा

काफी देर बाद महिला पुलिस पहुंची। जिन्होंने आकर महिला को खींचा। कुछ देर तक महिला नहीं उतरी। वह पुलिसकर्मियों से बहस करती दिखी। आखिर में महिला पुलिसकर्मियों ने उसे खींच लिया। उसके बाद पुलिस चौकी के अंदर ले गई। वहां महिला से उसका पता पूछने का प्रयास किया गया। लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर