Explore

Search

July 7, 2025 5:05 am


मृतक मजदूर के परिवार ने हॉस्पिटल में दिया धरना : पत्नी बोली- मेरा हीरो चला गया, मुआवजा और आरोपियों को फांसी देने की मांग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले के रूपनगढ़ में जमीनी विवाद मामले में गोली लगने से हुई मजदूर की मौत के बाद परिवार सदमे में है। पत्नी सहित 4 मासूम बच्चे अस्पताल के बाहर धरना देकर मुआवजे और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने से इनकार किया है। मृतक की पत्नी सिर्फ यह कह रही है कि उसका हीरो चला गया।
मृतक शकील मोहम्मद की पत्नी आसमीन ने बताया कि उसका पति सुबह 8 बजे घर से कम पर टिफिन लेकर निकला था। 1 बजे खबर आई कि पति को गोली लग गई है। उसने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिसमें से एक लड़का बोल नहीं सकता। पूरे परिवार की जिम्मेदारी शकील के ऊपर थी। उसका इस पूरे मामले में कोई लेना-देना नहीं था। वह बेवजह मर गया। वही आस्मिन ने कहा कि उसका हीरो चला गया।

धरना देकर मुआवजे की मांग

मृतक शकील के चाचा मोहम्मद शफीक ने बताया कि वह रूपनगर के रामसर में रहते हैं। भतीजा शकील करीब 4 साल से रूपनगर में काम कर रहा था। रविवार सुबह भी वह काम करने के लिए गया था। इसका उस घटना में कोई लेना-देना नहीं था।
तभी वहां कुछ लोग आए और फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें शकील के गोली लग गई। इसके बाद उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। हमारी सरकार से यही मांग है कि शकील के परिवार को मुआवजा दिया जाए।
इसके साथ ही आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक वह पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। हमारा धरना जारी रहेगा। रात से बच्चे भूखे प्यासे बैठे हुए हैं।

ठेकेदार का अस्पताल में इलाज जारी

फायरिंग में ठेकेदार नारायण को भी जबड़े में गोली लगी थी। जिसका अजमेर के जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी है। गोली जबड़े से होते हुए रीड की हड्डी में जाकर फस गई है। डॉक्टर की टीम्स के द्वारा ऑपरेशन करके जल्द गोली को निकाला जाएगा।

हाई सिक्योरिटी जेल से फोन पर दी धमकी

रूपनगर में हुई फायरिंग में पूर्व विधायक के पुत्र भंवर सिनोदिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी बलभाराम जाट का नाम भी सामने आया है। बलभाराम ने प्रदेश की सबसे सुरक्षित हाई सिक्योरिटी जेल से पीड़ित को एक दिन पहले अपने भांजे के मोबाइल से बात करते हुए धमकाया था। उसे जेल से धमकी दी गई थी की जमीन पर काम किया तो जान से जाओगे।
इसका खुलासा रविवार देर रात रूपनगढ़ थाने में दर्ज हुई शिकायत से हुआ है। पुलिस ने अब बलभाराम को भी जांच के दायरे में लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
बलभाराम जाट का घटना में नाम सामने आने के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि पुलिस पड़ताल में सामने आया कि बलभाराम ने जेल पीसीआर से भांजे दिनेश चौधरी के मोबाइल पर कॉल कर धमकाया या जेल में अवैध रूप से मोबाइल का इस्तेमाल कर धमकी दी। यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

सरपंच ने वारदात से पहले किया था अलर्ट

बता दे की रविवार सुबह 9 बजे के करीब सरपंच इकबाल चिपा के द्वारा रूपनगढ़ थाना पुलिस को फोन माहौल खराब होने की आशंका जताई थी। इसके बाद रूपनगढ़ थाना पुलिस ने घटना से पहले मौके पर जाकर मौका तस्दीक की थी। पुलिस बाद में रवाना हो गई। करीब 2 घंटे बाद फायरिंग और पथराव मौके पर हो गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर