Explore

Search

February 17, 2025 6:07 am


लेटेस्ट न्यूज़

लेपर्ड ने गायों के बछड़े का किया शिकार : वन विभाग ने लगाए दो पिंजरे, ग्रामीणों ने लेपर्डको पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया। जंगलों में इन दिनों लेपर्ड का आतंक बढ़ता जा रहा है। जंगल से शिकार की तलाश में भटकते हुए लेपर्ड अब आबादी क्षेत्र में आकर गायों के बछड़े का शिकार करने लगे हैं। आबादी क्षेत्र में आए दिन शिकार की घटनाओं से लोगों में दहशत फैली हुई है। शिकार की बढ़ रही घटनाओं के कारण अब वन विभाग ने लेपर्ड को पकड़ने के लिए वन्य क्षेत्र में मंगलवार शाम को दो पिंजरे लगाए हैं।

जानकारी अनुसार बिजौलिया के बंजारों की जलेरी में लेपर्ड ने बीती रात रोडू लाल बंजारा के बाड़े में बंधे गाय बछड़े का शिकार कर लिया।

ग्रामीण तारा प्रकाश बंजारा ने बताया कि गांव में पिछले एक सप्ताह से लेपर्ड का लगातार मूवमेंट देखा जा रहा है। लेपर्ड ने अब तक गांव के आसू बंजारा,महेंद्र बंजारा सहित अन्य किसानों के बाड़े से रात के समय घुसकर आधा दर्जन से अधिक गोवंशों का शिकार किया है। रोज़ाना लेपर्ड का मूवमेंट होने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से लेपर्ड को पकड़कर सुरक्षित अन्य जगह जंगल में छोड़ने की मांग की है।

फोरेस्टर लोकेंद्र सिंह का कहना है कि बीते एक सप्ताह से लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना मिल रही हैl कुछ जगह लेपर्ड द्वारा गौवंश का शिकार किया गया हैl वन विभाग ने लेपर्ड को पकड़ने के लिए जंगल में दो जगह पिंजरे लगाए हैंl

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर