Explore

Search

March 19, 2026 4:21 pm


बिजौलिया शकरगढ़ मार्ग के नव निर्माण को लेकर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन, एक महीने के अंदर निर्माण कार्य शुरू करने की चेतावनी नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया कस्बे के खेराड़ क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत विगत कई दिनों से आमजन के लिए मौत का रास्ता बनी हुई है। बिजौलिया से शक्करगढ़, जहाजपुर की ओर जाने वाला लगभग 50 किलोमीटर का यह मार्ग पूर्णतया टूटी सड़क में तब्दील हो चुका है। इस मार्ग पर आए दिन नागरिक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। सड़क निर्माण में देरी होने से स्थानीय नागरिकों ने एकत्रित होकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द इस सड़क निर्माण को बनाने की की मांग की है। ज्ञापन में कस्बे के नागरिकों ने बताया कि शकरगढ़ जाने वाली इस मुख्य सड़क की हालत दयनीय और जानलेवा हो गई है। सड़क की वर्तमान बदहाली आमजन के सब्र का बांध तोड़ रही है। यह सड़क मार्ग बिजौलिया से जयपुर जाने के लिए सबसे मुख्य एवं छोटा रास्ता है। वर्तमान में यह सड़क पूरी तरह से गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिससे वाहन चलाना जानलेवा जोखिम बन गया है। आपातकालीन सेवाओं में खराब सड़क के कारण एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाएं समय पर नहीं पहुंच पाती है। जिससे कस्बेवासियों को जान माल का नुकसान उठाना पड़ता है। वर्तमान में यह मार्ग क्षेत्र के कई गांव को जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ो लोग अपने दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों से इस रास्ते से गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण आए दिन कई दुर्घटनाएं में नागरिक घायल हो रहे हैं। ज्ञापन में कस्बे की एक गर्भवती महिला के साथ एंबुलेंस में हुई प्रसव पीड़ा की घटना का भी जिक्र किया गया है। ज्ञापन देने में यशवंत सिंह पुंगलिया, रणजीत सिंह कानावत, शौकीन जैन, ओम प्रकाश, लोकेश मीणा, विश्वास यादव, विकास खटीक, नितेश प्रजापत, चांदमल चमार, लोकेश मीणा, शिवराज, रोहित, हेमंत नामदेव सहित कई कस्बेवासी उपस्थित रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर