Explore

Search

August 2, 2025 2:17 am


चोरी करने घुसे, जाग होने पर भागे : जाते-जाते CCTV कैमरा भी तोड़ गए, कॉलोनी में रहने वाले युवक पर शक

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले के विवेकानंद कॉलोनी में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। दो चोरों के द्वारा मकान के ताले और बाहर लगे सीसीटीवी को तोड़ दिया। पड़ोसियों के जाग होने पर दोनों बदमाश वहां से भाग गए। पीड़ित मकान मालिक ने मामले की शिकायत रामगंज थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवेकानंद कॉलोनी निवासी देवेंद्र बैरवा ने बताया कि उसके पड़ोस में एक महिला का मकान है। पूरा परिवार दुबई में रहता है। रात 12 बजे के करीब दो बदमाश कॉलोनी में पहुंचे थे। जिनके द्वारा मकान के ताले तोड़े गए। बाद में दोनों बदमाशों की नजर घर के बाहर लगे सीसीटीवी पर चली गई। इसके बाद दोनों बदमाशों ने वहां लगे सीसीटीवी को भी तोड़ दिया। रात में पड़ोसियों की जाग होने पर बिना चोरी की वारदात को अंजाम दिए वहां से भाग गए।

पड़ोसी ने बताया कि इसकी सूचना उनके द्वारा पीड़ित परिवार और रामगंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पड़ोसी ने बताया कि सीसीटीवी में नजर आ रहा है एक बदमाश उनकी काॅलोनी में ही रहता है। जो आए दिन नशे में असामाजिक तत्वों के साथ कॉलोनी में घूमता रहता है। इसकी शिकायत रामगंज थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुटी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर