Explore

Search

June 1, 2025 6:00 am


नीट की तैयारी कर रही छात्रा से रेप : नोट्स देने के बहाने कमरे पर बुलाया, 6 महीने तक शादी का झांसा दिया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। नीट की तैयारी कर रही छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर 6 महीने तक रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दी गई है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार- पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर नवंबर 2023 में एक युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। आरोपी ने उसे मैसेज कर कहा कि उसका भाई टीचर है और वह उसे बॉटनी के नोट्स दिलवा देगा। पीड़िता ने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रही थी। तब उसने जरूरत नहीं होने पर मना कर दिया लेकिन आरोपी ने उसे नोट्स लेने के लिए दबाव डाला। वह आरोपी से नोटिस लेने के लिए उसके कमरे पर चली गई। तब आरोपी ने उसके साथ रेप किया। आरोपी ने कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उस समय वह नाबालिग थी।

6 महीने तक शादी का झांसा दिया

पीड़िता ने पुलिस को बताया- आरोपी उससे मिलने के लिए कई बार घर आया और उसकी मां से भी मिला था। करीब 6 महीने तक आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर रेप किया। पीड़ित ने बताया कि जब भी उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसे एमबीबीएस की पढ़ाई हो जाने की हवाला दिया। सितंबर 2024 में आरोपी ने उसे ब्लॉक कर दिया। इसके साथ ही उसे धमकी भी दी गई। तभी पीड़िता ने आरोपी की धमकी से परेशान होकर सुसाइड का प्रयास किया था। लेकिन पीड़िता को उसकी मां ने बचा लिया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर