Explore

Search

July 7, 2025 12:07 am


अजमेर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन : कलेक्ट्रेट पर पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। भाजपा सरकार के खिलाफ अजमेर शहर जिला कांग्रेस के द्वारा रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि राजस्थान में पिछले 10 महीने से भाजपा की सरकार है। लेकिन प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध और महंगाई चरम पर है। 10 साल में भाजपा के द्वारा किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं किए हुए हैं।

प्रशासन भी भारतीय जनता पार्टी के एजेंसी के रूप में काम कर रहा है। इस पर तुरंत प्रभाव से अंकुश लगना चाहिए। हरियाणा की तर्ज पर राजस्थान में भी डीजल पेट्रोल के भाव होने चाहिए। राजस्थान में जो भी घटनाएं हो रही है वह शर्मनाक बात है। इस तरह की कभी स्थिति देखने को पहले नहीं मिली थी। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर आज प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है। पूर्व विधायक गोपाल बाहेती ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा सभी जिला मुख्यालय प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए गए हैं। सरकार से यही मांग है कि सड़क, पानी, बिजली और कानून व्यवस्था को ठीक करने की मांग की गई है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर