Explore

Search

March 14, 2026 5:54 am


साबरमती ट्रेन से गिरी महिला की मौत : सतलाना रेलवे स्टेशन के पास हादसा, पति-पत्नी जा रहे थे भीनमाल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। में बुधवार दोपहर पैसेंजर ट्रेन से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ थी। घटना के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉच्यूरी ले जाया गया। हादसे के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।

लूणी रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई रामलाल ने बताया- बुधवार दोपहर करीब 12:40 बजे सतलाना रेलवे स्टेशन के पास साबरमती ट्रेन से एक महिला के नीचे गिरने की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतका की पहचान पुष्पा देवी पत्नी नवाराम बंजारा के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ ट्रेन में भीनमाल जा रही थी। मृतका ट्रेन से कैसे गिरी इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर