Explore

Search

February 13, 2026 12:44 pm


लेटेस्ट न्यूज़

दौसा में डंपर बाइक सवारों पर चढ़ा, 4 की मौत : ब्रेक फेल हुआ, बस को टक्कर मारी, फिर भीड़ में घुसा; 5 लोग गंभीर घायल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

दौसा (लालसोट) जिले के लालसोट बस स्टैंड पर तेज रफ्तार डंपर ने कई बाइक सवारों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डंपर का ब्रेक फेल हुआ था। इसके बाद वह बस से भिड़ा और भीड़ में घुस गया। सुबह करीब 11.30 बजे हुए एक्सीडेंट में डंपर के नीचे फंसे शवों को निकालने के क्रेन की मदद ली गई। डंपर में बजरी भरी हुई है।

स्थानीय नेताओं ने हादसे के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। कांग्रेस नेता कमल मीणा ने कहा कि सुबह 8 से रात 8 बजे तक इस इलाके में बड़े वाहनों की नो एंट्री है, लेकिन ऐसे बजरी से भरे डंपर भीड़ भरे इलाकों में घुस रहे हैं। ये सभी बड़े लोगों के डंपर हैं और राजनीतिक शह पर चल रहे हैं। पुलिस प्रशासन इस घटना के लिए जिम्मेदार है। तीन दिन पहले लालसोट के सारे व्यापारी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक इसी समस्या को लेकर धरने पर बैठे थे, लेकिन एसपी सहित किसी ने ध्यान नहीं दिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर