Explore

Search

February 20, 2026 5:09 pm


बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, बात करते-करते अचानक गोलियां चलाईं; मर्डर के बाद पैदल ही भागे हत्यारे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। जिले के सांगरिया फाटा क्षेत्र में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक पर हमलावरों ने 5 राउंड फायर किए। हत्या के बाद बदमाश पैदल ही फरार हो गए। गोली मारने का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर डांगियावास के खेड़ी सालवा निवासी सुभाष सड़क किनारे खड़ा था। दो बदमाश उसके पास आए और गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद युवक जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर