Explore

Search

July 7, 2025 12:22 am


सूखी कपास के भाव 76 सौ रुपए क्विंटल : बारिश के कारण कपास की पैदावार घटी, खैरथल में भाव ज्यादा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। अलवर व खैरथल में कपास के भाव 77 सौ रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गए हैं। अलवर से करीब 100 से 200 रुपए ज्यादा भाव खैरथल मंडी में हैं। अब अलवर मंडी में रोजाना करीब 2000 पोट रोजाना आती है। पहले गीली कपास आती रही, जिसके भाव भी 6 हजार के आस-पास ही रहे। अब भावों में तेजी है, जिससे किसानों को कुछ राहत मिली है। अलवर कृषि उपज मंडी व्यापारी रामावतार गुप्ता ने बताया- इस बार बारिश के कारण 40 पर्सेंट तक कपास की खेती में नुकसान हो गया। बाद में गीली कपास निकाली। उसके भाव कम मिले। अब कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से सूखी कपास आने लगी तो भाव 77 सौ रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। जिससे किसानों को कुछ राहत मिली है। वरना इस बार कपास में 40 पर्सेंट तक नुकसान हो गया है।

व्यापारी ने बताया कि अलवर मंडी की तुलना में खैरथल मंडी 100 से 200 रुपए के भाव का अंतर है। लेकिन अब कुछ दिन से यहां भी बराबर बोली लगने से भाव बढ़ गए हैं। असल में इस बार बारिश अधिक दिनों तक हुई। उस कारण खेती में नुकसान हो गया। बाद में गीली कपास तोड़नी पड़ी। इस कारण कम भाव रहे। अब अच्छी कपास से भाव बढ़े हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर