Explore

Search

February 21, 2026 4:37 am


माता मंदिर में शीश चढ़ाने की कोशिश : युवक ने ब्लेड से काटी गर्दन; गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पन्ना। एक युवक ने देवी माता मंदिर में शीश चढ़ाने की कोशिश की। उसने मंदिर में ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद युवक को अजयगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला शुक्रवार को पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के केवटपुर गांव का है। भखुरी गांव का निवासी राजकुमार यादव (24) नदी किनारे स्थित बिजासन माता मंदिर पहुंचा और माता के सामने अपनी गर्दन पर ब्लेड चला ली। युवक की गर्दन से खून की धार निकलने लगी।

नवरात्रि में 9 दिन तक की माता की आराधना

जानकारी के अनुसार राजकुमार यादव नवरात्रि में पहले दिन से व्रत रहकर मां दुर्गा की आराधना कर रहा था। हर रोज माता के मंदिर जाकर पाठ-पूजा कर रहा था। नवरात्रि के आखिरी दिन नवमी के मौके पर वह बिजासन माता मंदिर पहुंचा था। इस दौरान यहां आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग दर्शन करने पहुंचे थे। सभी लोग पूजा-अर्चना कर रहे थे। भक्ति गीत गाए जा रहे थे। तभी युवक ने अपना गला काट लिया। गले पर ब्लेड चलाते ही युवक वहीं गिर गया। ये देखकर मंदिर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल युवक अजयगढ़ के अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर