अजमेर। जिले के नया बाजार क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक ट्रैक्टर टैंकर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। वह गरबा खेलकर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को अस्पताल के चीरघर में रखवा दिया है। जहां शनिवार सुबह पुलिस पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजन के सुपुर्द करेगी। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार मृतक जेसी पैलेस के पास, खजाना गली, दरगाह निवासी शुभम सांगल (23) पुत्र दिनेश है। वह रात को करीब 11 बजे गरबा डांडिया देखकर व खेलकर घर लौट रहा था। वह आगरा गेट पुलिस चौकी से नया बाजार की ओर जाने वाले मार्ग से गुजर रहा था तो उसकी स्कूटी को ट्रैक्टर ड्राइवर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस टीम भी पहुंच गई। जिन्होंने उसे जेएलएन अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पहुंचाया। जहां जांच कर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस देर रात तक मामले की कार्यवाही में जुटी हुई थी। ट्रैक्टर टैंकर को भी पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया। शुभम के परिजन ने बताया कि वह फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़
Why Are The Later Revisions Of The Motorola 68060 Heavily Sought After
February 20, 2026
7:32 am
What’s In the Box?
February 20, 2026
7:30 am
GKontos Roofing & Exterior Specialists
February 20, 2026
7:26 am
Want more information on Cars?
February 20, 2026
7:21 am

अजमेर में गरबा खेलकर लौट रहे स्टूडेंट की मौत : ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ हादसा; फाइनल ईयर का था स्टूडेंट
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

