Explore

Search

February 20, 2026 4:55 am


जश्ने गोसूलवरा जुलूस कमेटी की बैठक आयोजित

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

15 अक्तूबर को शान से निकलेगा जुलूस ए गौस ए आजम

पाली : पीरान ए पीर शेख अब्दुल कादिर जिलानी गौस ए आजम की याद में प्रतिवर्ष निकलने वाला जुलूस ए गौस ए आजम की तैयारियों को लेकर नाड़ी मोहल्ला स्थित कार्यालय में सदर अशफाक हुसैन मेवाफरोश व युवा कमेटी के अकरम शाह अशरफी की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम को बैठक आयोजित की गई। जुलूस कमेटी के सेकेट्री यूसुफ तिलजीवाला ने बताया की ये जुलूस नाड़ी मोहल्ला से सुबह तकरीर प्रोग्राम के बाद शुरू होगा जो केरिया दरवाजा, बादशाह का झंडा, जगीवाड़ा, पुराना बस स्टैंड, नवलखा रोड़, प्यारा चोक होते हुए कादरिया चोक में समाप्त होगा, जहा जुलूस समाप्ति पर लंगर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जुलूस के रूट को लेकर आने वाली परेशानियों पर विचार विमर्श किया गया व कमेटी के सदस्यों को कार्यभार सौंपा गया। इस मौके पर सदर अशफाक हुसैन मेवाफरोश, हाजी यासिन कादरी,अकरम शाह अशरफी, फिरोज हबीबी, इंसाफ सोलंकी, मेहराज अली चूड़ीगर,आसिफ सिलावट, जावेद अली जिलानी, हाजी रिजवान अंसारी, हुसैन अजमेरी, फिरोज सामरिया, समीर शाह,फैजान आरटीआई प्रिंस गौरी आदि मौजूद रहे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर