भीलवाड़ा। शहर की गलियों में मंगलवार को सियार का मूवमेंट होने के बाद मोहल्ले वासियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने अपने बच्चों को घरों में कैद कर लिया है। वहीं, सियार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को सूचना दी है। पार्षद जैन कि जागरूकता के चलते किया वन विभाग के अधिकारियों को किया फोन तत्परता से पहुचे वन विभाग के अधिकारी मामला शहर के संजय कॉलोनी क्षेत्र का है। मंगलवार को सुबह संजय कॉलोनी बांस वाली गली में कुछ लोगों ने एक सियार को घूमते देखा और लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। सियार को देखने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने अपने छोटे बच्चों को घरों में बंद कर लिया है। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया है। संजय कॉलोनी में रहने वाले हिमांशु शुक्ला ने बताया कि आज सुबह संजय कॉलोनी बांस वाली गली में एक सियार घूमता हुआ नजर आया। मोहल्ले के लोगों को जब इसकी सूचना लगी तो आसपास की गली में दहशत फैल गई। हमने अपने छोटे बच्चों को घर से बाहर निकालने के लिए मना किया है। सियार गली में चक्कर लगा रहा था। इसी दौरान उसे देखकर कुछ स्ट्रीट डॉग उसे पर भौंकने लगे इस दौरान वो तेजी से भाग निकला। सजय कॉलोनी की गलियों में टीम सियार की तलाश कर रही है। हमने इसकी सूचना वन विभाग को दी है जिस पर कुछ लोग सियार को पकड़ने के लिए पहुंचे हैं और गली मोहल्ले में सियार की तलाश की जा रही है। फिलहाल सियार का कोई पता नहीं लग पाया है। लेकिन मोहल्ले वालों में सियार के मूवमेंट के बाद से दहशत का माहौल है।

लेटेस्ट न्यूज़
5 Best Research Chemicals – Research Chemicals for sale
March 3, 2026
3:23 pm
Лучшие джекпоты в интернет-казино cryptoboss казино: получи главный подарок!
March 3, 2026
3:20 pm
Answers about Telephones
March 3, 2026
3:17 pm
In what city does the program News 10 Now provide the news?
March 3, 2026
3:16 pm

भीलवाड़ा शहर की गलियों में सियार का मूवमेंटर : मोहल्ले वासियों में दहशत, बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

