जयपुर। जिले में आज सुबह लो फ्लोर और स्लीपर कोच बस की टक्कर हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। लो फ्लोर बस ड्राइवर विनोद ने बताया- चलती बस का गियर अटक गया था। इसके कारण बस एकदम से मुख्य सड़क पर रुक गई। पीछे से आ रही स्लीपर कोच की बस ने टक्कर मार दी। लो फ्लोर बस में बैठी 30 से ज्यादा सवारियों को चोट आई। सभी को निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। घटना भांकरोटा थाना इलाके के रामचंद्र पुरा में बगरू टोल के पास हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लोगों को अस्पताल ले जाना शुरू किया। घायल यात्रियों ने बताया- एक दम से बस रुकने से पीछे से तेज गति से आ रही स्लीपर कोच बस टकरा गई। कई लोगों के चेहरे और शरीर पर गम्भीर चोट लगी। जिन्हें ठिकरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

लेटेस्ट न्यूज़
Reseña completa de Winairlines España y sus juegos
February 18, 2026
4:17 am
Как объяснить, что зеркала сайт криптобосс казино важны для всех игроков?
February 18, 2026
4:02 am
Augmentez instantanément votre popularité
February 18, 2026
4:01 am

जयपुर में लो फ्लोर और स्लीपर बस में टक्कर,30 घायल : गियर फंसने से लो फ्लोर बस एकदम से रुकी, पीछे से आ रही स्लीपर ने मारी टक्कर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

