Explore

Search

July 7, 2025 2:14 am


हरियाणा में दिवाली पर महिला की हत्या : खून से लथपथ शव मिला, सिर पर चोट के निशान, पड़ोसी बोले- खाना देने था डिलीवरी बॉय

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हरियाणा (रोहतक)। हरियाणा के रोहतक में दिवाली के दिन महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव घर में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर महम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान कृष्णा देवी (80) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर पर किसी चीज से वार किया गया है। सिर पर चोट के निशान मिले हैं और खून बह रहा था। महिला घर पर अकेली रहती थी। घटनास्थल की जांच के लिए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया।

डिलीवरी बॉय आया था घर पर

महिला के पड़ोसियों ने कहा कि कृष्णा सुबह तक ठीक थी। दोपहर को महिला को खाना देने के लिए एक डिलीवरी बॉय आया था। उसने अंदर जाकर देखा तो महिला कंबल ओढ़े लेटी हुई दिखाई दी। जब महिला को उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठी। कंबल हटाकर देखा तो उसके सिर पर चोट लगी थी और खून निकल रहा था। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने सूचना आसपास के लोगों व वार्ड पार्षद को दी। जिन्होंने पुलिस को सूचित कर बुलाया।

बेटा साधु बना, महिला अकेली रहने लगी

मृतक महिला कृष्णा की एक बेटी है, जिसकी शादी दिल्ली में हुई है। कृष्णा ने एक बेटे को गोद लिया था, लेकिन गोद लिए बेटे ने साधु का वेश धारण कर लिया। इसके चलते महिला फिलहाल घर में अकेली रहती है। सुबह करीब 7:15 बजे तक आसपास के लोगों ने महिला को सुरक्षित देखा। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस जांच में जुटी

महम थाने के एसएचओ सतपाल ने बताया कि महम के बड़ा गुरुद्वारा के पास एक महिला की हत्या की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। वहीं मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर