Explore

Search

February 18, 2026 8:00 am


लेटेस्ट न्यूज़

दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत : 3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, जयपुर किया रेफर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

करौली। करौली -मंडरायल मार्ग स्थित गढ़ी का गांव के पास दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए करौली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एक युवक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। मृतक का करौली हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लांगरा थाना एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लव कुश (18) पुत्र गिर्राज गुर्जर निवासी नींदर थाना मंडरायल अपने दो साथियों विकेश (20) पुत्र जगनमोहन निवासी मनियापुरा और दिलकेश (22) पुत्र छोटे निवासी मनियापुरा के साथ बाइक पर करौली से मंडरायल की ओर जा रहा था। इस दौरान भवनपुरा थाना आंगई निवासी मुकेश (28) पुत्र रामगोपाल दूसरी बाइक पर करौली की ओर आ रहा था। इस दौरान दोनों बाइक में गढ़ी के गांव के पास भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार सभी गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए करौली अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद लव कुश पुत्र गिर्राज को मृत घोषित कर दिया, जबकि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुकेश पुत्र रामगोपाल को गंभीर हालत में जयपुर के लिए रेफर किया है। मृतक का करौली अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। लांगरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर