Explore

Search

October 15, 2025 11:29 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

दूसरी शादी करने पत्नी का गला दबाया, नदी में फेंका : थाने पहुंचकर बोला-बिना बताए कहीं चली गई; पिता के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

मध्य प्रदेश। जबलपुर में एक शख्स ने अपने पिता के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। फिर लाश को नदी में फेंककर पुलिस थाने पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महिला की तलाश में जुट गई। छठवें दिन महिला की लाश नदी में उतराते मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि हत्या पति ने ही की थी। सिर्फ इसलिए कि वह दूसरी शादी करना चाह रहा था और पत्नी मान नहीं रही थी।

10 साल पहले हुआ था विवाह

बेलखेड़ा थाना इलाके के पथरिया गांव में रहने वाले चैन सिंह (36) का रजनी से 10 साल पहले विवाह हुआ था। बच्चे नहीं हो पाने के कारण दंपती के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। करीब एक साल पहले चैन सिंह ने दूसरी शादी करने का प्रस्ताव घर में रखा। पिता मुन्ना सिंह तैयार हो गए लेकिन रजनी ने साफ मना कर दिया। वह दूसरी शादी के खिलाफ थी। चैन सिंह ने कई बार रजनी को मनाया लेकिन वह नहीं मानी। इस पर चैन सिंह ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। पिता मुन्ना सिंह के साथ मिलकर रजनी की हत्या का प्लान बना डाला।

पड़ोसियों ने टोका तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई

26 अक्टूबर की रात जब रजनी सो रही थी, चैन सिंह ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रात में ही पिता के साथ बाइक से शव को लेकर हिरन नदी पहुंचा। लाश नदी में फेंककर दोनों घर लौट आए। अगले दिन आस-पड़ोस में पत्नी के गायब होने की खबर फैला दी। कई दिन तक रजनी नहीं लौटी तो पड़ोसियों ने चैन सिंह से पुलिस में रिपोर्ट करने को कहा। इस पर वह 1 नवंबर की सुबह बेलखेड़ा थाने पहुंचा। बताया कि पत्नी रजनी 27 अक्टूबर की सुबह घर में बिना कुछ बताए कहीं चली गई है।

मायकेवाले बोले- 6 महीने से यहां नहीं आई बेटी

थाना प्रभारी सरोजिनी टोप्पो ने टीम के साथ गांव के आसपास महिला की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पुलिस महिला के मायके कटीला गांव भी गई। मायकेवालों ने बताया कि रजनी 6 महीने से यहां नहीं आई है। 1 नवंबर की शाम गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर हिरन नदी में रजनी का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो मौत की वजह सामने आ गई।

बाप-बेटे पुलिस को करते रहे गुमराह, सख्ती पर टूटे

गला दबाने से मौत की वजह का पता लगते ही पुलिस ने एक बार फिर चैन सिंह और उसके पिता मुन्ना सिंह से पूछताछ की। वे गुमराह करते रहे। कभी बोलते कि रजनी बिना बताए चली गई थी, तो कभी कहते कि लड़ाई होने के बाद वह बोल रही थी कि घर छोड़कर चली जाऊंगी। पुलिस ने सख्ती की तो चैन सिंह ने सच उगल दिया। उसने बताया, ‘शादी के 10 साल बाद भी बच्चे नहीं हो रहे थे। दूसरी शादी करने की सोची तो रजनी ने साफ मना कर दिया। यही वजह थी कि रजनी को मारना जरूरी हो गया था।’

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर