अलवर। शहर के सूर्य नगर स्थित भैरूबक्श स्वीट्स पर साेमवार रात बदमाशों ने सरिए और लाठियों से दुकान के कांच तोड़ दिए। दुकान मालिक के अनुसार मिठाई उधार नहीं दी तो तोड़फोड़ कर दी। रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया है। दुकान मालिक मुकेश विजय ने बताया- यहां आए दिन बदमाश परेशान करते हैं, जिसकी वैशाली नगर थाने में पहले शिकायत भी कर चुके हैं। बच्छू नाम का व्यक्ति सुबह मिठाई उधार मांगने आया था। उसे उधार देने से मना कर दिया। इसके बाद बदमाश भेजकर तोड़फोड़ करा दी। दो-तीन जने सरिए लेकर आए और तोड़फोड़ कर गए हैं। वैशाली नगर के कार्यवाहक थानाप्रभारी शिवलाल ने बताया- दुकान पर दो नकाबपोश लोगों ने लाठी-सरियों से तोड़फोड़ की है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। हम संदिग्ध आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। दुकान मालिक की शिकायत पर दोपहर में भी थानाकर्मियों ने दुकान पर जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कहा था। जल्दी संदिग्ध आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
Fraud, Deceptions, And Downright Lies About Meilleur Casino En Ligne Exposed
February 18, 2026
1:35 pm
Les secrets interdits du plaisir nocturne
February 18, 2026
1:34 pm
1xbet mobi az 71m
February 18, 2026
1:30 pm
Турниры в казино cryptoboss казино: удобный метод заработать больше
February 18, 2026
1:27 pm

मिठाई उधार नहीं देने पर दुकान में तोड़फोड़ : व्यापारी बोला- रंगदारी भी मांगते है, दो-तीन बदमाश सरिया लेकर आए थे
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

