Explore

Search

August 5, 2025 9:07 am


घर में अकेली वृद्धा से 20 लाख के जेवर लूटे : शहर के बीच न्यू अशोक विहार में वारदात, 4 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र के न्यू अशोक विहार कॉलोनी में गेंद जाने की बात कहकर घर में घुसने और 64 साल की वृद्धा को बंधक बनाकर लूट का मामला सामने आया है। चार बदमाश करीब 28 तोला सोने के जेवर लूट ले गए। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। वारदात वृद्धा अनीता पोरवाल के न्यू अशोक नगर स्थित मकान में हुई। जब वे घर में अकेली थी। बहू-बेटे घूमने गए थे, जब​कि पति अपनी सॉप स्टोन फैक्ट्री पर गए थे। मौका देखकर बदमाश अंदर घुसे और छत पर गेंद जाने की बात कहकर छत पर जाने लगे। इतने में अन्य बदमाशों ने वृद्धा को धक्का दिया और उनका मुंह दबा दिया। इसे बाद उनके हाथ से 1.5 तोले की सोने की चूड़ियां व कान के टॉप्स उतरवा लिए। फिर महिला को कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने अलमारी से 4-4 तोले के 3 पाटले, सोने की 2 चेनें, मंगलसूत्र व अन्य जेवर चुरा लिए। वृद्धा के मकान पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

वृद्धा ने बंद कमरे की खिड़की खोलकर मचाया शोर

वृद्धा ने बंद कमरे की खिड़की खोलकर शोर मचाया। पड़ोसी राजकुमार दीक्षित और मुकेश वहां पहुंचे। उन्होंने वृद्धा को कमरे से बाहर निकाला। स्थानीय पार्षद राकेश जैन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। एएसपी उमेश ओझा, सुखेर थानाधिकारी हिमांशु सिंह जाब्ते के साथ पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर