Explore

Search

February 11, 2026 11:05 am


हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर : युवक हुआ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सवाई माधोपुर। जिले में मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के लालसोट-कोटा हाईवे स्थित मलारना चौड़ बाईपास पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में बाइक सवार मुनिराज मीणा पुत्र रामकरण मीणा निवासी मलारना चौड़ गंभीर घायल हो गया‌। दुर्घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही मलारना चौड़ चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान घायल को मलारना चौड़ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने जा रहा था

हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि लालसोट की तरफ से खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली भाडौती की तरफ जा रही थी। वहीं बाइक सवार मुनिराज मीणा मलारना चौड़ बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुनिराज मीना गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया। वहीं घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घायल की हालत नाजुक होने पर सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और घटनास्थल से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मलारना चौड़ पुलिस चौकी में खड़ा करवा दिया और आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर