Explore

Search

February 10, 2026 12:05 pm


लेटेस्ट न्यूज़

मेडिकल शॉप पर चोरी की वारदात : महिला सहित 2 युवकों ने 1.10 लाख नगदी चुराई, जांच में जुटी पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले के कचहरी रोड स्थित मेडिकल शॉप पर चोरी की वारदात सामने आई है। महिला सहित दो युवकों ने शटर तोड़कर दुकान के गल्ले से एक लाख 10 हजार रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गए। दुकान मालिक ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक कालीचंद दास ने बताया कि रात 9:30 बजे के करीब दुकान मंगल करके घर चले गए थे। सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था। चोरों ने दुकान में राखी 110000 रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गए। उनके द्वारा इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

CCTV में कैद हुई वारदात

पीड़ित कालीचंद दास ने बताया कि उनकी दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हुई है। पीड़ित ने बताया कि तीन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। एक महिला और एक युवक दुकान के बाहर खड़े रहे। दोनों के द्वारा एक अन्य युवक को दुकान के अंदर भेजा गया। जिसने गल्ले से नगदी चुरा कर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर