श्रीगंगानगर। जिले में पदमपुर रोड बाईपास पर राधास्वामी डेरे के सामने एक युवक को 3 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। रविवार को यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने रविवार को एक युवक को पदमपुर रोड बाईपास पर राधास्वामी डेरे के सामने 3 पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। युवक यह पिस्तौल अपने पास रखे हुए यहां खड़ा था। डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इस पर कार्रवाई की। घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रोका। वहीं मौके पर डीएसटी इंचार्ज एसआई रामविलास भी पहुंच गए। आरोपी घबरा गया तो उसे रोककर तलाशी ली। इस पर उसके पास 3 पिस्तौल बरामद हुए। पुलिस ने पिस्तौल कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनील कुमार उर्फ देवराज पुत्र पन्नालाल लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के गांव 23 एलएनपी लाधूवाला का रहने वाला है। उसके पास मिले 3 पिस्टल में दो 32 बोर और एक 30 बोर का है। वह इससे पहले एनडीपीएस के मामलों में पकड़ा जा चुका है। वह इससे पहले एनडीपीएस के मामले में जेल में भी रह चुका है। उसने ये पिस्टल मध्यप्रदेश से खरीदे थे। वह इससे पहले भी मध्यप्रदेश से श्रीगंगानगर लाकर श्रीगंगानगर और पंजाब के आसपास के इलाकों में हथियार बेच चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Shed Pounds With Scientific Research: Discovering The Best Peptides For Targeted Fat Burning
February 15, 2026
4:10 pm
ggg369 เครดิตฟรี ผลลัพธ์ตรงไปตรงมา กำไรสูงทุกบิล
February 15, 2026
4:05 pm
Your Complete Guide to Australia’s Top Online Gaming Destination, Royal Reels Casino
February 15, 2026
4:04 pm
Darknet Markets 2026
February 15, 2026
4:04 pm

पदमपुर रोड बाईपास पर हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार : 3 पिस्टल बरामद, बेचने के लिए एमपी से खरीदकर लाया था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

