Explore

Search

October 27, 2025 7:33 pm


हजारों स्टूडेंट्स की पढाई रुकी : रामगढ़ चुनाव की EVM के कारण कला कॉलेज में 15 दिन नहीं जा सकेंगे स्टूडेंट्स, सुबह प्रिंसिपल को जाने से रोका

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव के कारण जिले के सबसे बड़े सरकारी कॉलेज में हजारों स्टूडेंट्स की पढ़ाई 15 दिन रुक गई है। आगे 23 नवंबर तक भी स्टूडेंट्स कॉलेज नहीं आ सकेंगे। यही नहीं गुरुवार सुबह कॉलेज के प्रिंसिपल को भी अंदर जाने से सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इसके बाद प्रिंसिपल अशोक आर्य ने कहा कि कलेक्टर बात करेंगे। ताकि स्टाफ की ओर से प्रशासनिक कामकाज किया जा सके। कुछ देर बाद कला कॉलेज में कलेक्टर अर्तिका शुक्ला पहुंच गई।

कला कॉलेज में 5 हजार स्टूडेंट्स

कला कॉलेज में करीब 5 हजार स्टूडेंट्स हैं। जिनका कॉलेज में 5 दिन पहले से आना बंद हो गया। अब 23 नवंबर तक भी नहीं आ सकेंगे। 23 नवंबर को वोटों की काउंटिंग होगी। इस बीच में यहां चारों तरफ सुरक्षा है। ऐसा ही आम चुनाव के समय होता है। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह पूरे कॉलेज को प्रशासन अधिग्रहीत कर लेता है।

काॅलेज स्टूडेंट्स की किसी को परवाह नहीं

कॉलेज स्टूडेंट्स की किसी को परवाह नहीं है। हर चुनाव में तो पढ़ाई प्रभावित होती है। अब उप चुनाव में भी आमजन जितने दिन तक कॉलेज को बंद कर दिया जाता है। आए दिन कॉलेज में एग्जाम होते हैं। तब बंद हो जाता है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर