अजमेर। जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार जाटिया गांव नसीराबाद निवासी शैतान सिंह पुत्र भंवर सिंह पालरा रीको एरिया में नौकरी करता है। रात 12 बजे के करीब वह फैक्ट्री से अपने गांव नसीराबाद जा रहा था। थाना क्षेत्र में खालसा पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को जेएलएन अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह परिजन पहुंचे जिनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Savaspin Casino: Η πλήρης αξιολόγηση για το 2026 μαζί με λεπτομέρειες για τις δυνατότητες
February 23, 2026
7:28 pm
NetBet bookmaker et casino
February 23, 2026
7:24 pm
The Evolution of Play Jonny Casino Canada: A Detailed Player’s Perspective
February 23, 2026
7:15 pm
This Development of the Spinmama including Virtual Gaming Systems
February 23, 2026
6:59 pm

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर : युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, फैक्ट्री से गांव जा रहा था मृतक
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

