सिरोही। भाजपा संगठन पर्व को लेकर कृष्णगंज मंडल की बैठक रामपुरा के पास वेदनाथ महादेव मंदिर के परिसर में मंडल अध्यक्ष कूपाराम देवासी की अध्यक्षता और मंडल चुनाव अधिकारी रूपाराम और मण्डल चुनाव सहयोगी बाबू सिंह माकरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित की गई। संगठन पर्व में बूथों की संरचना के लिए पांच शक्ति केंद्र संयोजकों की नियुक्ति की गई। अटल शक्ति केंद्र में नरपतसिंह राव, शिवाजी शक्ति केंद्र में बसंत प्रजापत, प्रताप शक्ति केंद्र में दलपत सिंह, नमो शक्ति केंद्र में देवाराम देवासी और केशव शक्ति केंद्र में घनश्याम सिंह को नियुक्त किया गया। साथ ही जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को कार्य सौंपकर प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और बूथ की संरचना को बेहतर करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के मौके पर मंडल महामंत्री हमीराराम मेघवाल, मंडल उपाध्यक्ष वेलाराम पुरोहित, साबू सिंह देवड़ा, रघुनाथ चौधरी, पशुपालन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हार्दिक देवासी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शैतान सिंह, विधि प्रकोष्ठ संयोजक नरेंद्र सिंह चारण, मंडल मंत्री दलपत सिंह काबा, रणजीत सिंह, भीम सिंह, भेराराम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीतू गर्ग, घनश्याम सिंह देवड़ा, भंवर सिंह देवल, सूरज प्रजापत, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंबालाल मेघवाल, युवा मोर्चा के जिला मंत्री खीमाराम देवासी, महिला मोर्चा की पिंकी प्रजापत, शक्ति केंद्र संयोजक वसंत प्रजापत, नरपत सिंह राव, देवा राम देवासी, बूथ अध्यक्ष पैराज राम देवासी, मोती राम देवासी, पृथ्वी सिंह, गेला राम चौधरी, पहाड़ सिंह देवड़ा, जीतू रावल, बाबू लाल प्रजापत, खींमाराम माली, वीरका राम, कानाराम, सुरेश मेघवाल, अरविंद कुमार मेघवाल, फगा राम देवासी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
CFMOTO UForce 1000 XL for sale
February 23, 2026
4:58 am
What Occurs Throughout a Professional HVAC Service Appointment
February 23, 2026
4:58 am
Sample Article
February 23, 2026
4:50 am
Consider In Your Pragmatic Play Slots Highest Rtp Abilities However Never Cease Improving
February 23, 2026
4:46 am

भाजपा कृष्णगंज मंडल की बैठक आयोजित : संगठन पर्व को लेकर नियुक्त किए शक्ति केंद्र संयोजक
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

