Explore

Search

May 10, 2025 3:10 am


मेयर का कार्यकाल समाप्त, कलेक्टर को जिम्मा : 49 निकायों का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासक नियुक्त किए

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बीकानेर राजस्थान के 49 निकायों का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। बीकानेर नगर निगम का कार्यकाल भी सोमवार को समाप्त होने के बाद यहां कलेक्टर को मेयर की जगह प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में निगम मेयर के कामकाज अब मेयर की जगह कलेक्टर को करना होगा। बीकानेर नगर निगम की महापौर सुशीला कंवर अब पूर्व महापौर हो गई। इसके साथ ही पार्षद भी निवर्तमान हो गए हैं। यहां अब नगर निगम का जिम्मा सीधे कलेक्टर नम्रता वृष्णि के पास रहेगा। दरअसल,मेयर का कार्यकाल पूरा होने के बाद सरकार ने उन्हें नगर निगम में प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी है। 25 नवम्बर को मेयर का कार्यकाल समाप्त हो गया था। ऐसे में भाजपा के एक खेमे को उम्मीद थी कि जनवरी तक कार्यकाल बढ़ा दिया जाएगा। ऐसा नहीं हो पाया।

49 निकायों का कार्यकाल पूरा

राजस्थान के 49 निकायों में प्रशासक लगाए गए हैं। इन सभी में निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल 25 नवम्बर को पूरा हो गया। इनमें से जहां नगर परिषद है वहां अतिरिक्त कलेक्टर, नगर पालिका में एसडीओ और नगर निगमों में कलेक्टर को प्रशासक लगाया गया है। इनमें बीकानेर सहित अलवर, पाली और भरतपुर नगर निगम है जहां कलेक्टर को प्रशासक बनाया गया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर