कोटा। शहर में चाइनीज मांझे से एक स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। महिला के बाएं हाथ का अंगूठा बुरी तरह से कटा है। जिसे इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टर ने उसके टांके लगाए है। घटना सोमवार की है। बोरखेड़ा निवासी नूर बानो ने बताया कि वो किसी काम से सकतपुरा गई थी। वहां से स्कूटी से वापस बोरखेड़ा स्थित अपने घर लौट रही थी। वो स्कूटी चला रही थी। बेटा पीछे बैठा हुआ था। चंबल की पुलिया पर अचानक से मांझा गर्दन के सामने आ गया। चलती स्कूटी से हाथ से मांझे को हटाया तो मांझा अंगूठे में फंस गया। अंगूठा मांझे से कटने से खून बहने लगा। स्किन पूरी कट चुकी थी। वो तो गनीमत रही स्कूटी की स्पीड ज्यादा नही थी। महिला ने कहा कि प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी चाइनीज मांझे पर रोक नहीं लग पा रही है। प्रशासन को चाहिए कि चाइनीज मांझे पर सख्ती से कार्रवाई हो।

लेटेस्ट न्यूज़
लायंस क्लब भीलवाड़ा टेक्सटाइल सिटी द्वारा सेवा संकल्प का निर्वाह आओ खुशियां बाटे
September 26, 2025
3:12 pm
Exploring Stocks Outside the Headlines
September 26, 2025
1:07 am

चाइनीज मांझे से महिला का अंगूठा कटा : बेटे के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी, गर्दन बचाने के चक्कर में हाथ से हटाया था


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान