Explore

Search

June 20, 2025 11:05 am


राजस्थान-बेटों की हत्या के बाद पति-पत्नी ने सुसाइड किया : जमीन बेचकर उतारना चाहता था कर्ज; चाचा के मना करने से तनाव में था

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़। जिले में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी ने अपने दो बेटों की हत्या कर सुसाइड कर लिया। पति-पत्नी और 7 साल के बेटे का शव एक ही कमरे में फंदे पर लटका मिला। वहीं, तीन साल के बेटे का शव उसी कमरे में बेड पर पड़ा था। मरने वालों में नागू सिंह (38), उसकी पत्नी संतोष बाई (30), बेटा युवराज सिंह (7), एक तीन साल का छोटा बेटा शामिल है। नागू सिंह और पूरा परिवार गंगधार थाना इलाके के जेताखेड़ी में रहता था। दीपावली से नागू सिंह का परिवार तनाव में था। जानकारी के अनुसार, नागू सिंह पर कर्ज था, जिसे अपनी जमीन बेचकर उतारना चाहता था, लेकिन उसके चाचा जमीन नहीं बेचने देना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया था।

सुबह 8 बजे पुलिस को सूचना मिली

एसपी ऋचा तोमर ने बताया- मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में चार लोगों ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर चौमहला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। सुसाइड के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

गंगधार SHO अमरनाथ जोगी ने बताया- प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चों को पहले मौत के घाट उतारा गया, उसके बाद पति-पत्नी फंदे पर लटक गए। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दीपावली से तनाव में था परिवार

मृतक के परिजनों ने बताया- नागू सिंह खेती बाड़ी करता था। उसके पिता शिव सिंह ट्रक चलाते हैं, जबकि मां का निधन 5 साल पहले हो गया था। दीपावली से ही नागू सिंह का परिवार तनाव में था। दरअसल, नागू सिंह पर कर्ज था, जिसे ​जमीन बेचकर उतारना चाहता था। नागू सिंह और उसके पिता चाहते थे कि जमीन बेच दी जाए, जबकि नागू सिंह के चाचा जमीन नहीं बेचना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया था।

इस बात को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद इतना बढ़ गया कि नागू सिंह की सास अपनी बेटी को लेकर पीहर चली गई थी। बताया जा रहा है दीपावली पर नागू सिंह अपने ससुराल गया और पत्नी-बच्चों को लेकर आया था।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर