Explore

Search

October 15, 2025 11:53 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

मैनेजर से झगड़े पर कर्मचारी ने मुंबई-पुलिस को भेजा मैसेज : लिखा- प्रधानमंत्री को मारने और ब्लास्ट की साजिश रच रहा है मालिक; अजमेर में पकड़ा गया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। मैनेजर से झगड़ा होने पर कर्मचारी ने मुंबई पुलिस को धमकी भरा मैसेज भेजा और ट्रेन के जरिए भाग निकला। मैसेज में उसने कंपनी के मालिक पर आरोप लगाया कि वह मुंबई में बम ब्लास्ट कराने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रच रहा है। पुलिस ने पालनपुर स्थित डीआरए ग्रुप कंपनी में काम करने वाले मिरजा मोहम्मद नदीम बेग को अजमेर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, डीआरए ग्रुप कंपनी के मैनेजर से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह मैसेज भेज कर रेल के जरिए अपने झारखंड स्थित गांव भाग रहा था।

झगड़ा होने पर मैसेज कर झारखंड भाग रहा था

अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया-मुंबई पुलिस को संदिग्ध ने धमकी भरा मैसेज किया और उनकी सूचना पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। पूछताछ की जा रही है। मुंबई पुलिस को सूचना कर दी गई है। अजमेर पुलिस को मुंबई पुलिस से आरोपी की लोकेशन मिली थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मुंबई पुलिस को गुरुवार को मैसेज किया था कि गुजरात की पालनपुर स्थित डीआरए ग्रुप कंपनी है, जिसका मालिक प्रधानमंत्री को मारना चाहता है और मुंबई में ब्लास्ट करना चाहता है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की और अजमेर पुलिस को सूचना की। यह भी पता चला कि आरोपी इसी फैक्ट्री में काम करता था और मैनेजर से झगड़ा होने के बाद यह मैसेज किया। मुंबई पुलिस को सूचना कर दी है। मुंबई पुलिस के आने के बाद मामले का खुलासा होगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर