Explore

Search

July 5, 2025 10:20 pm


टेंट खोलते समय महिला श्रमिक के सिर पर गिरा पाइप : पाली नगर निगम में हुआ हादसा, घायल का बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले में मंगलवार को टेंट खोलते समय लोहे का पाइप श्रमिक के हाथ से छूटकर नीचे काम कर रही मनरेगा श्रमिक के सिर पर गिर गया। हादसे में महिला श्रमिक का सिर फट गया। उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार पाली शहर के नगर निगम परिसर में शहर के आनंद नगर निवासी मनरेगा श्रमिक राधादेवी(50) पत्नी लाखुसिंह नगर निगम परिसर में पौधों को पानी दे रही थी। इस दौरान कुछ श्रमिक वहां लगा टेंट खोल रहे थे। अचानक लोहे का एक पाइप श्रमिक के हाथ से छूट कर नीचे काम कर रही राधादेवी के सिर पर जा गिरा। हादसे में महिला का सिर फट गया। उसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसके सिर पर तीन टांके लगाए गए। घटना की जानकारी मिलने पर घायल मनरेगा श्रमिक के परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर