Explore

Search

July 6, 2025 7:47 pm


‘कांग्रेस ने बाबा साहब को अपमानित किया’ : सीपी जोशी बोले, नेहरू से दुखी होकर अंबेडकर ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया, मोदी सरकार ने 5 बड़े स्मारक बनवाए

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा बीजेपी सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है। जिसने 1947 से लेकर अब तक एक बार नहीं कई बार बाबा साहब को अपमानित किया। बाबा साहब ने दुखी होकर नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। बाबा साहब लोकसभा नहीं पहुंचे इसलिए ना सिर्फ मुंबई में बल्कि विदर्भ में भी दो बार हराने का काम किया।

कांग्रेस की सरकार नहीं रही तब बाबा साहब को भारत रत्न मिला

कोटा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार नहीं रही। तब सेंट्रल हॉल में बाबा साहब का शैल चित्र लगा। कांग्रेस की सरकार नहीं रही तब बाबा साहब को भारत रत्न मिला। मोदी सरकार में बाबा साहब के पांच बड़े स्मारक बनवाए गए। लेकिन क्या कारण है बाबा साहब को अपमानित करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया? एक नहीं बार-बार किया। स्वयं नेहरू जी ने देश भर के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा -जिन लोगों में काबिलियत नहीं, उन लोगों किस प्रकार से प्रायोरिटी दी जाए,आरक्षण दिया जाए। कांग्रेस ने जैसे कर्म किए वो देश की जनता को शक्ल दिखाने लायक नहीं है।

गृह मंत्री ने पूरे भाषण में कांग्रेस की हकीकत को सामने बयां किया

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का स्टेटमेंट आप सुनेंगे तो आपके संज्ञान में आएगा। उन्होंने पूरे भाषण में कांग्रेस की हकीकत को सामने बयां किया है। उससे कांग्रेस की असलियत सामने आ गई। इसलिए उसी से खफा होकर,जानबूझकर उस विषय को कैसे घुमाया। लेकिन देश की जनता जान चुकी है आपने 1947 से लेकर अब तक देश की जनता को गुमराह करने के अलावा और कोई काम नहीं किया।

ईआरसीपी में 90% पैसा भारत सरकार दे रही

ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना में शामिल करने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जोशी ने कहा कि कांग्रेस ये बताए कि ईआरसीपी पर उन्होंने क्या किया? आपका मध्य प्रदेश सरकार के साथ समझौता ही नहीं था तो किस तरीके से राजस्थान की जनता को लाभ दे रहे थे।? अब इसमें 90% पैसा भारत सरकार दे रही है। ईआरसीपी का शिलान्यास हो चुका है।डबल इंजन की सरकार में ईआरसीपी सपना नहीं, आकार लेगी। प्रदेश की जनता को उसका लाभ मिलेगा। आने वाले समय में और भी जल योजनाओं का लाभ राजस्थान की जनता को मिलेगा।

बीजेपी सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाई

उन्होंने कोटा में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर भी चुटकियां ली। जोशी ने कहा कि मुझे जानकारी में आया है कि कोटा में तीन तीन प्रदर्शन हुए। ये किस बात का प्रदर्शन कर रहे। मीडिया से बातचीत में सीपी जोशी ने बीजेपी सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाई। प्रेसवार्ता में मंत्री हीरालाल नागर, विधायक कल्पना देवी,संदीप शर्मा, शहर अध्यक्ष राकेश जैन मौजूद रहे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर