Explore

Search

July 6, 2025 9:40 pm


महिलाओं ने ग्रुप डांस से दिखाई पन्नाधाय की जीवनी : बच्चों ने भी दी शानदार प्रस्तुतियां, श्रीगुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का सांस्कृतिक प्रोग्राम

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

चित्तौड़गढ़। जिले में अखिल भारतीय श्रीगुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के अधिवेशन के पहले दिन बुधवार को देर रात तक सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं ने पन्नाधाय के जीवनी पर नृत्य नाटिका, एक बालिका द्वारा पद्मावत के जौहर को अपने डांस के माध्यम से दर्शाया। जिसे लोगों ने काफी सराहा। वहीं, 6 साल के माधव जोशी ने भी राजस्थान के ऊपर अपनी कविता बोल कर सबको अपनी ओर आकर्षित किया। तेज ठंड के बावजूद समाज के लोग देर रात ​तक आयोजन में मौजूद रहे।

सांस्कृतिक प्रोग्राम में 25 परफॉर्मेंस हुए

अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का अधिवेशन चित्तौड़गढ़ में 25 और 26 दिसंबर किया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शाम को हुई। उसके बाद रात को सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में समाज जनों ने अपनी अलग-अलग परफॉर्मेंस देकर देर रात तक सभी को पांडाल में ही बैठने को मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक प्रोग्राम की शुरुआत रेवा उपाध्याय ने गणपति वंदना से की। इसके बाद लगातार लगभग 25 परफॉर्मेंस स्टेज पर दी गई। चित्तौड़गढ़ महिला मंडल पन्नाधाय की जीवनी पर नृत्य नाटिका की गई। इसके बाद महिलाओं ग्रुप डांस भी किया। खनक पंचोली ने पद्म के जौहर को अपने डांस के जरिए दिखाया। इस दौरान उन्होंने कांच के ऊपर भी डांस किया। यह सभी परफॉर्मेंस ऑडियंस को देर रात तक बांधे रखा।

बच्चों ने भी दी मनमोहक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में 6 साल के माधव जोशी ने राजस्थान के ऊपर कविता पाठ किया, जिसने दर्शकों को लुभाया। नेहाल शर्मा ने तांडव नृत्य और पाखी शर्मा ने अही गिरी नंदिनी पर डांस किया। श्रेया पंचोली ने राजस्थानी पैरोडी कर सबका दिल जीत लिया। अंत में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने सभी के साथ डांस कर उनका उत्साहवर्धन किया।

देर रात तक चला कार्यक्रम

ठंड होने के बावजूद भी करीब रात के 12 तक यह प्रोग्राम चला रहा और समाज जनों ने इसमें हिस्सा लिया। इसके अलावा अपूर्व शर्मा, प्रियांशी व्यास, इनिश्का पंचोली, अधिश्री गील, आराध्या शर्मा, अन्वी व्यास, नवांगी काटिया, स्मृति चाष्टा, भानुप्रिया श्रोत्रीय, सिया शर्मा, प्रियांशी शर्मा, सुधीक्षा व्यास, दक्षिता शर्मा, सरिता शर्मा, अजय झाझड़ा, अरविंद शर्मा ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर