भरतपुर। जिले के सेवर थाना इलाके में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गई। मृतक युवक डोगरा रेजिमेंट में तैनात था। वह अपनी बहनों से मिलने के लिए सेवर थाना इलाके के गांव धांधोली आया था। आज वह वापस अपने घर आगरा जा रहा था।
मृतक के पिता विजय निवासी अकोला जिला आगरा सिंह ने बताया की उनका बेटा सतेंद्र कुमार (19) बैंगलोर में डोगरा रेजिमेंट में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नवंबर में ही उसकी जॉइनिंग हुई थी। सतेंद्र की चार बहनें हैं। जिसमें से दो बहनों की शादी रुदावल कस्बे में हुई है और दो बहनों की शादी सेवर थाना इलाके के धांधोली गांव में हुई है। सतेंद्र अपनी दोनों बहनों से मिलने के लिए कल धांधोली गांव आया था। आज वह अपनी बहनों से मिलने के बाद वापस अपने गांव अकोला जा रहा था। सतेंद्र के पास उसकी बहन का देवर सोनू कुमार भी था। जो भरतपुर तक सतेंद्र के साथ आ रहा था।
तभी लुधावई टोल के पास पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने सतेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना को देख मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद उन्होंने दोनों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू के परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। सतेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।