Explore

Search

February 11, 2026 5:43 pm


लेटेस्ट न्यूज़

130 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित : क्षत्रिय हिंदू राज दमामी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में बालिका शिक्षा पर दिया जोर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सिरोही क्षत्रिय हिंदू राज दमामी समाज के द्वितीय सामाजिक प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शिक्षा जाग्रति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आम्बेश्वरजी की तस्वीर के समक्ष पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा संजय कलावंत ने सरस्वती वंदना और हिमाद्रि कलावंत ने शिव तांडव कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

आयोजन में समाज के सभी गणमान्य सदस्यों और अतिथियों का प्रेरणा दर्पण की पूरी टीम ने स्वागत किया और प्रेरणा दर्पण आम्बेश्वर जी ग्रुप के न्यू सॉन्ग के साथ स्वागत किया। साथ ही, पहली बार समाज के सामने प्रेरणा दर्पण कैलेन्डर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं के छात्र-छात्राओं सहित 130 से अधिक बालक-बालिकाओं को स्कूल बैग, पानी की बोतल, टिफिन, कॉपी, पेन, मेडल, प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, समाज के वृद्ध और सेवानिवृत्त 50 से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों को मंच से सम्मानित किया गया।

आयोजन में महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया और कहा गया कि लड़कियों को भी शिक्षा दिलानी चाहिए ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही, यह भी कहा गया कि किसी भी समाज का विकास तब तक संभव नहीं है जब तक कि महिलाएं आगे नहीं आएंगी।

आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार व सिरोही विधायक संयम लोढ़ा, सीडीपीऔ सुरभि चौहान, वैज्ञानिक सहायक मौसम विभाग मुंबई शुभम पंवार, सीबीईओ अशोक कुमार परमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) लेहरा राम राठौड़ असिस्टेंट प्रोफेसर, डां सोनल, नायब तहसीलदार मोहन लाल डांगी, रेलवे पुलिस सीआई महेश चौहान , लेखाकार अजमेर अंजनी कंवर, थाना अधिकारी बरलुट ग़ोपल राणा ने भी आयोजन में संबोधित किया, मंच संचालन सोम प्रसाद साहिल, धनेश कालेट जात व अशोक कछवाह ने संयुक्त रूप से संभाली और पुजा भीलवाड़ा ने आयोजन के लिए सहयोग और समर्थन प्रदान किया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर