Explore

Search

February 12, 2026 5:24 pm


फॉर्म भरवाने निकली युवती लापता : 3 दिन से घर नहीं लौटी, बचपन से ननिहाल में रही

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकर। जिले में 23 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती 3 दिन पहले फॉर्म भरवाने के लिए गई थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। फिलहाल अब पुलिस जांच में जुटी है।

युवती के मामा ने पुलिस में रिपोर्ट दी है कि उनकी भांजी बचपन से ही ननिहाल में रह रही है। जो 31 दिसंबर की सुबह 9 बजे के फॉर्म भरवाने की बात कहकर ननिहाल से निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर भी काफी तलाश की लेकिन युवती का कुछ भी पता नहीं चल पाया।

जिले में 27 साल की शादीशुदा महिला की गुमशुदगी का भी मामला सामने आया है। पति ने नामजद युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। युवक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी को 28 दिसंबर की शाम 4 बजे चूरू निवासी युवक भगाकर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर