Explore

Search

February 15, 2026 7:33 pm


लेटेस्ट न्यूज़

कोयले की आड़ में नशीली दवा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार : साइक्लोनर टीम ने टैंकर में पानी भरते दबोचा, पढ़ाई छोड़कर ट्रक चलाना किया था शुरू

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। जोधपुर रेंज की स्पेशल साइक्लोनर टीम ने ऑपरेशन टटपुंजिया के तहत 5 साल से फरार चल रहे 15000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीकानेर जिले के पुलिस थाना नाल में 26 नवंबर 2020 को दर्ज हुए अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाइयां के मामले में फरार चल रहा था।

रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया- आरोपी सोनाराम पुत्र गणपत राम बिश्नोई निवासी ननेऊ पुलिस थाना जांबा को गिरफ्तार किया गया है। साल 2020 में बीकानेर पुलिस ने ट्रक से लाखों रुपए कीमत की नशीली दवाइयां जब्त की थी। इस मामले में आरोपी पिछले 5 साल से फरार चल रहा था। फरारी के दौरान भी अवैध मादक पदार्थ और दवाइयों की तस्करी करने का अंदेशा है।

पुलिस से बचने अपने घर आना भी किया कम

पुलिस से बचने के लिए आरोपी फरारी के दौरान बड़े ट्रक ट्रेलर का ड्राइवर बनकर अहमदाबाद, बीकानेर, जोधपुर और अन्य शहरों में जाता था। घर पर आना-जाना भी कम कर दिया था। आरोपी ने अवैध नशीली दवाइयां की सप्लाई पंजाब तक करना शुरू कर दिया था। इसके लिए फलोदी जिले तक नशीली दवाइयां मंगवा कर अपने ट्रक के माध्यम से पंजाब में भटिंडा शहर में लोकल नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई करता था।

टीम को आरोपी के गांव में आने की सूचना मिली थी। टीम ने जांबा में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर दिया। आरोपी पानी का टैंकर भर रहा था। इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया।

कोयले से भरे ट्रक में नशीली दवा छुपाता था

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पढ़ाई छोड़ने के बाद ट्रक चलाता था। ट्रक चलाने के दौरान लोगों का सामान और पार्सल ट्रकों में सप्लाई करने लगा। इस दौरान मेडिकल की दुकान से दवाइयां के पार्सल भी सप्लाई करने लगा था। कोरोना काल में कोयले से भरे ट्रक में अवैध नशीली टैबलेट छिपाकर सप्लाई करता था। आरोपी को बीकानेर पुलिस को सौंपा जाएगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर