अलवर। जिले के अलग-अलग जगहों पर दो बच्चों सहित चार लोग झुलस गए। 11 साल का बच्चा अलाव तापते आग की चपेट में आ गया। वहीं चार महीने की बच्ची आग में गिर गई। सभी जिला हॉस्पिटल में भर्ती है।
जानकारी अनुसार- हसनपुर फिरोजपुर झिरका निवासी 11 साल का बच्चा इंसाफ पुत्र हकीम अलाव ताप रहा था। आंच तेज करने के लिए पेट्रोल डाला और आग की चपेट में आ गया। वहीं नारायणपुर थाना क्षेत्र के ताल वृक्ष के पास रहने वाले महेश गुर्जर की चार महीने की बेटी देवासी मुड्डे से चूल्हे में जा गिरी।
उसका पैर गंभीर रूप से झुलस गया। अलवर शहर के एनईबी थाना अंतर्गत स्थानीय दाउदपुर मोहल्ला निवासी गिरधारी जाटव की 55 साल की पत्नी लीला देवी चूल्हे पर चने का साग बनाते समय झुलस गई। उसके हाथ-पैर झुलसे हैं। सेंथली चिरखाना निवासी कुंती देवी (50) पत्नी हरद्वारी लाल चाय बना रही थी। केतली से चाय गिरने से जल गई। सभी जिला हॉस्पिटल में भर्ती हैं।