Explore

Search

March 7, 2026 12:01 pm


खून से लथपथ युवक पहुंचा हॉस्पिटल : पुलिस के डर से भागा, पिस्टल मिली; बाजू पर लगी थी गोली

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। शहर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रविवार देर रात खून से लथपथ युवक पहुंचा। उसे बाजू पर गोली लगी थी। हॉस्पिटल स्टाफ ने 20 घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। एसीपी छवि शर्मा व सरदारपुरा थानाधिकारी के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन युवक भाग चुका था।

हालांकि युवक कौन था। इस बारे में कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल युवक की पहचान के प्रयास शुरू किए। जानकारी अनुसार डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक इलाज कर एक्स-रे करवाया था। तब उसके बाजू में गोली लगने का पता चला। युवक डरा हुआ था। स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। इस पर युवक भाग गया। भागते हुए युवक की पिस्टल, जिसमें तीन कारतूस थे। वह भी गिर गई।

हॉस्पिटल स्टाफ ने पुलिस को पिस्टल भी सौंप दी। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में यही सामने आया है कि संभवतया युवक के पास पिस्टल रही होगी और उसी से छेड़छाड़ या मजाक-मस्ती में गोली उसके बाजू पर लगी होगी। अन्यथा, किसी अन्य ने हमला हुआ होता, तो उसकी शिकायत किसी न किसी पुलिस थाने में होती।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर