श्रीगंगानगर। जिले के श्रीबिजयनगर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में श्रीबिजयनगर पुलिस ने सोमवार देर रात मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने अब तक व्यापारी के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह बताया है कि एक कॉटन व्यापारी से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। श्रीबिजयनगर एसएचओ गोविंदराम ने बताया कि श्रीबिजयनगर के एक व्यापारी को सोमवार रात कए व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा का आदमी बताया। उसने व्यपारी को जान से मारने की धमकी देते हुए पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। व्यापारी ने उसी समय श्रीबिजयनगर थाने में संपर्क कर उन्हें व्हाट्सएप कॉल के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी की फैक्ट्री श्रीबिजयनगर अनूपगढ़ मार्ग पर होने की जानकारी मिली है। व्यापारी के पास आए कॉल की पड़ताल शुरू की गई है। अब तक मामले में पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि फिरौती मांगने की यह घटना किस कॉटन व्यापारी से हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़
(Μια ειλικρινής εμπειρία σχετικά με το στοίχημα)
February 16, 2026
5:12 am
Трудно быть Богом
February 16, 2026
5:12 am
The Ultimate Guide regarding vegashero casino Virtual Entertainment Services and Assurance
February 16, 2026
5:03 am
New Questions About Axial Flow Fan Answered And Why You Must Read Every Word of This Report
February 16, 2026
4:55 am

श्रीबिजयनगर के कॉटन व्यापारी से पांच करोड़ की फिरौती मांगी : व्हाट्सएप कॉल पर रोहित गोदारा के नाम से दी धमकी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

