Explore

Search

March 14, 2025 6:01 pm


दिल्ली से मुंबई तक साइकिल यात्रा का जयपुर में स्वागत : स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संदेश लेकर 1500 किमी की यात्रा पर निकले आयरन मास्टर ऋषभ और अकबर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। दिल्ली के इंडिया गेट से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संदेश लेकर निकले साइकिलिस्ट आयरन मास्टर ऋषभ जैन और अकबर अली का जयपुर में स्वागत किया गया। भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) पिंक सिटी की ओर से हवामहल सहित कई स्थानों पर साफा और फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया।

संगठन के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राज गोलेछा ने बताया कि दोनों साइकल यात्री 20 जनवरी को दिल्ली से रवाना हुए हैं और 26 जनवरी को मुंबई पहुंचेंगे। बीजेएस के अध्यक्ष सुनील कोठारी के अनुसार, यह साइकल यात्रा कुल 1500 किलोमीटर की होगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी बसंत जैन ने बताया कि साइक्लिस्टों के उत्साहवर्धन के लिए संगठन के सदस्यों ने हवामहल से अल्बर्ट हॉल तक उनके साथ साइकल यात्रा की।

मुख्य समारोह रिद्धि सिद्धि चौराहे स्थित सफारी होटल में आयोजित किया गया। सचिव यश बाफना ने बताया कि बीजेएस की महिला सदस्यों ने तिलक लगाकर, ढोल-नृत्य के साथ राजस्थानी परंपरा से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक सनफ्लावर होम्स से गुंजन भूतालिया, रीजन अध्यक्ष शरद कांकरिया समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन आतिश लोढ़ा ने किया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर