Explore

Search

February 12, 2026 4:26 pm


कांग्रेस जनों ने उत्तर नगर निगम पर किया प्रदर्शन : जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र केंद्र को पुन चालू करवाने की मांग को लेकर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। कोटा उत्तर नगर निगम क्षेत्र में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र केंद्र को पुन चालू करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन कर आयुक्त को ज्ञापन दिया। उत्तर निगम क्षेत्र में चार ब्लॉकों जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाते थे। पिछले कुछ महीनो से उत्तर नगर निगम क्षेत्र के चारों ब्लॉक बंद कर रखे हैं।

शहर जिला कांग्रेस महासचिव विपिन बरथुनिया ने बताया कि कोटा उत्तर नगर निगम क्षेत्र में चार ब्लॉकों पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाते थे। लेकिन पिछले कुछ महीनो से जांच के नाम पर कोटा उत्तर नगर निगम क्षेत्र के चारों ब्लॉक बंद कर रखे हैं। जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोटा उत्तर नगर निगम क्षेत्र में संभाग के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस अस्पताल और जेके लोन अस्पताल आते हैं। जिससे इन अस्पतालों में जन्मे बच्चों के परिजनों को और मृत्यु को प्राप्त हुए व्यक्ति के परिजनों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कोटा उत्तर नगर निगम क्षेत्र में ही बहुत दूर-दूर से जनता को निगम आना पड़ता है। जिससे जनता अधिक परेशान हो रही है।

अगर 15 दिवस में पुन: पूर्व की भांति जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र केंद्र शुरू नहीं किए गए तो कांग्रेस जन निगम कार्यालय उग्र प्रदर्शन करेंगे। निगम अधिकारियों का धेराव करेंगे। जनता के हित को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस जन जिला कांग्रेस महामंत्री विपिन बरथुनिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय भान सिंह शक्तावत, शहर कांग्रेस सचिव राजू पहाड़िया ने कोटा उत्तर आयुक्त के नाम ज्ञापन देकर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र केंद्र पुनः चालू करने की मांग की।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर