Explore

Search

September 2, 2025 5:34 am


लेटेस्ट न्यूज़

सीवरेज लाइन समस्या से परेशान महिलाओं ने किया घेराव, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर (गजेन्द्र जांगिड़) :- जिले के कुड़ी भगतासनी नगरपालिका के आवासन मंडल में सीवरेज लाइन की समस्या ने महिलाओं को आक्रोशित कर दिया है। क्षेत्र के सेक्टर 6, 7 और 8 में गत एक महीने से सिविल लाइनें जाम हैं। जिससे गंदा पानी घरों और गलियों में फैल रहा है। निरन्तर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने पर महिलाओं ने हाउसिंग बोर्ड आवासन मंडल सेक्टर 8 स्थित कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों का घेराव किया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि वे कई बार नगरपालिका कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी उनकी समस्याओं को अनदेखा कर सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। प्रदर्शन में कई बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थी। जिन्होंने नारेबाजी करते हुए अपनी पीड़ा को व्यक्त किया।

एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा, “हम एक महीने से इस गंदगी में जी रहे हैं। हमारे घरों में गंदा पानी घुस रहा है, बच्चों की सेहत खराब हो रही है। कितनी बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।” दूसरी महिला ने कहा, “डिप्टी साहब भाटी से कई बार बात की गई, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।”

इस मामले में वार्ड पार्षद और समाजसेवी पीएन माथुर (माथुर बाबा) ने भी आवासन मंडल के अधिकारियों से कई बार बात की है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र लाल खावा ने भी इस समस्या के बारे में डिप्टी साहब भाटी को अवगत कराया था, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे ओर भी कड़े आंदोलन करने को मजबूर होंगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज लाइन की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर