अलवर। भारतीय के सेना के हथियारों की प्रदर्शनी, डॉग्स का कौशल, जवानों की बहादुरी के किस्से जैसे अनेक खासियतों से भरा दिखा अलवर शहर मोती डूंगरी के पास स्थित केंद्रीय विद्यालय का खेल मैदान। यहां शनिवार को भारतीय सेना की ओर से मेले का आयोजन किया गया। जिसकी थीम रही अपनी सेना को जानो। इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने किया।
भारतीय सेना की ओर से सुबह 9 बजे से केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में अपनी सेना को जानो प्रदर्शनी लगाई गई। सैन्य उत्कृष्टता व संवादात्मक अनुभव का प्रदर्शन होगा। सेना के अधिकारी ने बताया कि मेले का उद्देश्य भारतीय सेना की भूमिका जिम्मेदारियों, राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देना व युवाओं को राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।