जयपुर। जिले से किडनैप कर रंगदारी वसूलने वाली गैंग के मास्टर माइंड को रामनगरिया थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। गैंग के बदमाश लड़की के जरिए अमीर लोगों को फांसते थे। हनीट्रेप में फंसाने की धमकी देकर बंधक बना मारपीट कर रुपए वसूल लेते थे। पुलिस ने आरोपी मास्टर माइंड के कब्जे से एक देसी कट्टा और वसूले के 8.24 लाख रुपए बरामद किए है।
डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया- गैंग के मास्टर माइंड अमर सिंह मीणा उर्फ कल्लु (25) पुत्र देवी सहाय निवासी मेहंदीपुर बालाजी दौसा को अरेस्ट किया गया है। SHO (रामनगरिया) अरुण कुमार के नेतृत्व में एसआई सुरेश कुमार, कॉन्स्टेबल मुनेश, लोकेंद्र पाल और राहुल की टीम बनाकर भेजा गया। पुलिस ने रविवार रात दबिश देकर दौसा से आरोपी को पकड़ा है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और किडनैप कर रंगदारी के 8.24 लाख रुपए मिले हैं।ॉ
गैंग का मास्टर माइंड है आरोपी
अमर सिंह मीणा उर्फ कल्लु किडनैप कर रंगदारी वसूलने वाली गैंग का मास्टर माइंड है। उसने अपनी गैंग में लड़की को भी शामिल कर रखा है। लड़की के जरिए रैकी कर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। फिर किडनैप कर बंधक बना लेते हैं। रेप का केस दर्ज करा जेल भेजने की धमकी देकर डराते हैं। मारपीट और टॉर्चर कर दहशत बनाकर रंगदारी वसूलते है। रंगदारी वसूलने के बाद छोड़ने पर किसी प्रकार की शिकायत करने पर हनीट्रेप केस में फंसाने की धमकी देते। पुलिस ने मामले में अब तक गैंग के कुल 6 बदमाशों को अरेस्ट किया है।